रांची. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को झारखंड के गिरिडीह में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अभी नागरिकता संशोधन विधेयक लेकर लाए तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो गया। कांग्रेस इसे मुस्लिम विरोधी कह रही है। ये बिल मुस्लिम विरोधी नहीं है। कांग्रेस को आदत पड़ी है मुस्लिम विरोधी कहने की। शाह ने कहा कि झामुमो के हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनने के लिए जिसकी गोदी में बैठे हैं, उसी कांग्रेस ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाई थीं।
विपक्षी पूर्वोत्तर में आग लगाने में पड़े हैं: शाह
उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि पर फैसला हो गया। लंबी सुनवाई चली। 2014 में सुनवाई हुई तो कपिल सिब्बल कहते हैं क्या जल्दी है? कांग्रेस ने वर्षों तक इस मसले को लटकाकर रखा। अब अयोध्या में आसमान को छूने वाला भव्य राम मंदिर जल्द बनने वाला है। विपक्षी पूर्वोत्तर में आग लगाने में पड़े हैं। मैं असम और नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्यों के लोगों को कहना चाहता हूं कि उनकी भाषा, संस्कृति, सामाजिक पहचान और उनके राजनीतिक अधिकार खत्म नहीं होंगे। हम इन पर जरा भी आंच नहीं आने देंगे।”
ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਸਟਾਰ ਸਲਮਾਨ ਖਾਨ ਦੇ ਘਰ ‘ਤੇ ਹੋਈ ਫਾਈਰਿੰਗ
ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਸਟਾਰ ਸਲਮਾਨ ਖਾਨ ਦੇ ਘਰ 'ਤੇ ਹੋਈ ਫਾਈਰਿੰਗ ਮੁੰਬਈ, 14 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) : ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਸਟਾਰ ਸਲਮਾਨ ਖਾਨ ਦੇ...