
चंडीगढ़ (गुरप्रीत,विश्व वार्ता) पंजाब की सियासत के बादशाह बादल परिवार के साथ दशकों पुराने पारिवारिक मित्रता रहने वाले हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आजकल पंजाब के उप मुख्यमंत्री रह चुके सुखबीर सिंह बादल से कुछ गुर सीख रहे हैं। शायद इसी राह पर चलते हुए उन्होंने इच्छा जाहिर की है कि वह भी अपने साथ अपना प्रधान सचिव नियुक्त करें ताकि उन्हें भी अच्छा कार्य करने में अच्छी प्रशासनिक मदद मिल सके। फिलहाल सरकार देख रही है कि श्री चौटाला के लिए प्रधान सचिव होना चाहिए या नहीं। पता चला है कि पंजाब के उप मुख्यमंत्री रह चुके सुखबीर सिंह बादल की तरह ही श्री चौटाला अपना प्रधान सचिव और मीडिया सलाहकार रहना चाहते हैं। अब देखना यह है कि दुष्यंत चौटाला इस में कितना सफल हो पाते हैं।
उधर पता चला है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर फिलहाल अकेले ही इस अत्ति संवेदनशील पद पर बने रहेंगे और दूसरे प्रधान सचिव का चैप्टर लगभग बंद हो गया है। इस से पहले दो वरिष्ठ आई ए इस अधिकारिओं का नाम भी मुख्यमंत्री के दूसरे प्रधान सचिव के रूप में चर्चा में था परन्तु गत्त दिवस हरियाणा सरकार द्वारा जो आई ए इस अधिकारिओं की पहली सूची जारी की गयी उससे यह बात साफ हो गई कि इन अधिकारिओं को अब मुख्यमंत्री के दूसरे प्रधान सचिव के रूप में नहीं देखा जा रहा।
हरियाणा सिविल सचिवालय में जिन दो वरिष्ठ आई ए इस अधिकारिओं का नाम मुख्यमंत्री के दूसरे प्रधान सचिव के रूप में चर्चा में था वे संजीव कौशल और राजीव अरोड़ा हैं। श्री कौशल तो पहले भी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। श्री खट्टर ने अपनी पहली पारी में श्री कौशल को अपना प्रधान सचिव नियुक्त किया था और श्री खुल्लर ने बाद में मुख्यमंत्री के दूसरे प्रधान सचिव के रूप में पदभार संभाला जबकि वह पहले केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे।
गत्त दिवस जो तबादला आदेश जारी हुए उनमें आबकारी एवं कराधान विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है जबकि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के मुख्य आवासीय आयुक्त राजीव अरोड़ा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़ें) एवं वास्तु कला विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन का मुख्य आवासीय आयुक्त नियुक्त किया गया। इस आदेश के बाद अब मुख्यमंत्री के दूसरे प्रधान सचिव का चैप्टर बंद हो गया है।
ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਲਟਕਦੀ ਮੰਗ ਹੋਈ ਪੂਰੀ ; ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ‘ਹਾਫ਼ ਪੇਅ ਲੀਵ’ (HPL) ਦੇ ਲਾਭ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਹਰੀ ਝੰਡੀ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 26 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਧੀਨ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਭਰੀ ਖ਼ਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ...




















