
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची की जारी
वाईएस शर्मिला को भी मिला टिकट
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता) कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी की ओर से आंध्र प्रदेश के कडप्पा से वाईएस शर्मिला रेड्डी और बिहार के कटिहार से तारिक अनवर को चुनावी मैदान में उतारा है।
आंध्र प्रदेश के कडप्पा से वाईएस शर्मिला रेड्डी को मैदान में उतारा गया है। वहीं, बिहार के कटिहार से तारिक अनवर को मैदान में उतारा गया। वहीं, भागलपुर से अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
























