सुप्रीम कोर्ट से आप सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत
सुप्रीम कोर्ट ने ED से पूछा था कि था यह सवाल
मां ने कहा- ‘मेरा निर्दोष बेटा…’
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता) :दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी को झटकों के इस दौर में बड़ी राहत हाथ लगी है. जानकारी सामने आ रही है कि आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है और उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया है. ऐसे में संजय सिंह अब जेल से बाहर आ सकेंगे. जानकारी हो कि इन्हें भी शराब घोटाला मामले में ही गिरफ्तार किया गया था. अक्टूबर 2023 में संजय सिंह को ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया था. अब चूंकि उनके लिए यह राहत भरी खबर सामने आ रही है तो उम्मीद जताई जा रही है कि आज देर शाम या कल सुबह तक इनकी रिहाई हो जाएगी।
जस्टिस संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ ने मंगलवार को छह महीने से जेल में बंद संजय सिंह को जमानत देने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि अगर आप नेता को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि क्या सिंह को और कुछ समय के लिए हिरासत में रखने की जरूरत है? सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से कहा था कि अगर दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आप नेता संजय सिंह की हिरासत की जरूरत है तो लंच ब्रेक के बाद इससे उसे अवगत कराया जाए।
इसके अलावा शीर्ष अदालत ने कहा खा कि आप नेता संजय सिंह छह महीने जेल में बिता चुके हैं और उनके खिलाफ दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। इन आरोपों की जांच ट्रायल के दौरान की जा सकती है।
























