21वां युवा पत्रकार सम्मान दिवस 3 अप्रैल को
चंडीगढ़,2 अप्रैल , सिम्मी मरवाहा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 21वां युवा पत्रकार सम्मान दिवस 3 अप्रैल बुधवार को सिम्मी के 46वें जन्म दिवस आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट की प्रबंध न्यासी राजिंदर रोज़ी कवियत्री ने बताया की आयोजन में युवा पत्रकारों को शुद्ध चांदी के सम्मान दिए जाएंगे और गायक सरगम गायन कला का प्रदर्शन करेंगे। 20 वर्ष पूर्व 2004 में ट्रस्ट ने यह सिलसला आरंभ किया था। अब तक देश भर से 65 पत्रकार यह सम्मान पा चुके है। कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रैस क्लब के अध्यक्ष नलिन आचार्य और उनकी टीम , मुंबई के मशहूर पत्रकार बलजीत परमार आयेंगे।























