
आईपीएल 2024 अंक तालिका में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंचा राजस्थान रॉयल्स
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता) आईपीएल 2024 के 14वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। ये इस सीजन 14 में सिर्फ दूसरी बार हुआ है, जब होम ग्राउंड पर खेल रही टीम को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चिन्नास्वामी में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 125 रन बनाए। 126 रन के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। उसके 3 मैच में 6 अंक हो गए हैं. दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइटराइडर्स, तीसरे पर चेन्नई सुपरकिंग्स और चौथे पर गुजरात टाइटंस है. तीनों के 4-4 अंक हैं. नेट रनरेट के आधार पर तीनों टीमें अलग-अलग पायदान पर है. राजस्थान ने सीजन में जीत की हैट्रिक लगाई. दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस लगातार तीसरे मैच में हार गई।





















