
बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने का मन बना रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी
पढक़र जरूर जाईयेगा
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता) बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने का मन बना रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है क्योकि मौसम बदलने के साथ ही बी.एस.एफ. अधिकारियों द्वारा हुसैनीवाला भारत पाक बॉर्डर जॉइंट चेक पोस्ट पर रिट्रीट का समय बदल दिया गया है। यह जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. अधिकारियों ने बताया कि 1 अप्रैल से रिट्रीट सेरेमनी का समय शाम 5:30 से 6:00 बजे तक हो गया है और शाम 5:30 बजे से रिट्रीट सेरेमनी शुरू हो जाया करेगी। रिट्रीट सेरेमनी देखने वाले लोग शाम 5:00 बजे पहुंच कर इस सेरेमनी को अच्छे तरीके से देख सकते हैं।





















