
लोकसभा चुनाव से पहले फिर आम जनता को मिली बडी राहत
जानें लेटेस्ट रेट
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव से पहले एक फिर से मोदी सरकार ने आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत दी है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के रेट 30.50 रुपये आज से कम हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर कोलकाता में 32 रुपये सस्ता हुआ है तो मुंबई में 31.50 रुपये और चेन्नई में यह कटौती 30.50 रु की हुई है। एलपीजी के रेट में कटौती केवल कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है। घरेलू सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के जो नए दाम जारी किए हैं उसमें 30.50 रुपए की कटौती हुई है। हालांकि दामों में हुई यह राहत सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को दी गई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।























