
पंजाब के इस जिले मे शिवसेना नेता के बेटे पर जानलेवा हमला
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्ववार्ता) जालंधर के सिटी बस स्टैंड के पास शिवसेना नेता के बेटे पर कुछ हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। ये घटना बस स्टैंड के पास स्थित शराब के अहाते के पास हुई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हुए तो परिवार ने बेटे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में देर रात भर्ती करवाया गया था। वहीं, घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन थाना) की पुलिस को भी दी गई है।
शिव सेना समाजवादी के पंजाब उप प्रभारी राज कुमार अरोड़ा ने बताया कि उनका ऑफिस बस स्टैंड के पास है। रविवार को देर रात उनका बेटा अपने दोस्त सहित ऑफिस के पास मौजूद था। ऑफिस के बाहर निकलकर जब वह अहाते के पास पहुंचा तो इतने में कुछ युवकों ने आते ही पहले पूछा कि तुम राजकुमार अरोड़ा के बेटे हो। उसके हां करते ही उक्त आरोपी के अन्य साथी भी मौके पर आकर हमला कर दिया।
जिसके बाद आरोपियों ने तेजधार हथियारों के बल पर उके साथ जमकर मारपीट की। घटना में पीडि़त के सिर पर काफी गंभीर चोट आई है। जिसे देर रात इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना में पीडि़त के सिर पर काफी गंभीर चोट आई है।





















