दिल्ली सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज करेगी बड़ा खुलासा
आज बतायेंगे कहाँ गया शराब घोटाले का पैसा
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली और देशवासियों के लिए संदेश लेकर पत्नी सुनीता केजरीवाल आज एक बार फिर मीडिया के सामने आईं। सुनीता ने बताया कि ईडी हिरासत में होने के बाद भी केजरीवाल दिल्लीवासियों के लिए फिक्रमंद हैं। सीएम का संदेश है कि मेरा शरीर जेल में है, लेकिन आत्मा आप सभी के बीच है। आंखें बंद करो, मुझे अपने आसपास महसूस करोगे। सुनीता ने कहा कि मुख्यमंत्री को डायबिटीज है। शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है। फिर भी उनका निश्चय मजबूत है।
उनके दृढ़ संकल्प के कारण चिंता की कोई बात नहीं है
उन्होंने कहा कि वह कल जेल में अरविंद केजरीवाल से मिली थीं। उन्हें मधुमेह है। हालांकि उनके दृढ़ संकल्प के कारण चिंता की कोई बात नहीं है।
जेल से सरकारी आदेश जारी करने पर केंद्र की आपत्ति का जिक्र करते हुए पत्नी सुनीता ने कहा कि दो दिन पहले, मेरे पति ने हिरासत में रहते हुए जल मंत्री आतिशी को पानी और सीवर से संबंधित मुद्दों को हल करने का निर्देश दिया था। उन्होंने क्या गलत किया, जो केंद्र ने इसके लिए भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दायर किया है। क्या वे दिल्ली को खत्म करना चाहते हैं।