
आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पंजाब की राजनीति मे आने लगा उबाल
बीबी जागीर कौर ने फिर थामा अकाली दल का दामन
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्ववार्ता) आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पंजाब की राजनीति फिर से गर्माने लगी है वही राजनीतिक दलो मे अदला बदली का दौर भी देखने को मिल रहा है। कोई अपनी पार्टी बदल कर दूसरी में शामिल हो रहा है तो कोई अपनी पार्टी में घर वापसी कर रहा है। इस दौरान अकाली दल को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। अब बडी खबर सामने आ रही है कि मिली जानकारी के अनुसार बीबी जागीर कौर ने आज अकाली दल में वापसी कर ली है। दरअसल, आज अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जालंधर दौरे पर आए हैं। इस दौरान बीबी जागीर कौर को अकाली दल में शामिल किया गया। शामिल होने के बाद बीबी जागीर कौर ने अपने भाषण दौरान सुखबीर बादल का आभार व्यक्त किया और अकाली दल के इतिहास के बारे में भी बताया।























