
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऋषभ पंत को IPL 2024 में खेलने के लिए दिया फिट करार
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्ववार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में खेलने के लिए फिट घोषित होने के बाद, ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स परिवार के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को पंत को कैश-रिच टूर्नामेंट खेलने के लिए मंजूरी दे दी और पंत एक बार फिर नवोदित खिलाड़ी की तरह ‘नर्वस’ महसूस कर रहे हैं। डीसी 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत करेगी।





















