
किसानों का बार्डरों पर आज 29वां दिन
बार्डर पर डटे किसानों ने की नई पहल की शुरूआत, पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्ववार्ता) किसानो का आज अपनी मांगो को लेकर 29वां दिन है और लगातार अपनी मांगो को लेकर बार्डरों पर डटे हुए है। वही जानकारी के लिए बतां दे कि अब तक आंदोलन मे कई किसानों की जान चुकी है। किसानों द्वारा दिल्ली कूच दौरान खनौरी बार्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा लगातार आंसू गैस के गोले व प्लास्टिक गोलियां चलाई जा रही थी। इस दौरान किसानों सांस की दिक्कत होने से व हार्ट अटैक आने के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए खनौरी बार्डर डटे किसानों को सिखाया गया कि कैसे प्राथमिक उपचार देकर मरीज की जान बचाई जा सकती है। किसानों को सिखाया गया कि अगर किसी बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ जाए तो उसे सीपीआर (ष्टक्कक्र) कैसे देनी है। इस दौरान मौजूद डाक्टरों ने किसनों समझाया अगर किसान को सांस लेने में मुश्किल आए ते उसे अपने मुंह से सांस देनी चाहिए और मरीज छाती को 3 बार जोर-जोर से दबाकर हार्ट को एक्टिव किया जा सकता है। गौरतलह है कि ये पहल बाबा केसर सिंह वेल्फेयर की तरफ से की गई है जिसकी किसानों द्वारा बहुत तारीफ की जा रही है।























