
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी आज
बारातियों से ज्यादा होगें पुलिसकर्मी, चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंजाम
चंडीगढ़, 12 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी आज (12 मार्च) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में होगी। ये शादी समारोह स्थल तिहाड़ जेल से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर है। अनुराधा चौधरी शादी के लिए दिल्ली पहुंच गई है। दोनों की शादी में पुलिसकर्मी पूरे बैंक्वेट हॉल में नजर आ रहे हैं। विवाह स्थल दिल्ली के द्वारका में है। काला महज छह घंटे की जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आया है। अदालत ने उसे शादी के लिए पैरोल दी थी।
चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंजाम हैं। डॉग स्वॉडय टीम भी मौके पर है। आने वाले हर मेहमान की जांच पड़ताल की जा रही है। काला और अनुराधा चार साल से प्रेम संबंधों में हैं। शादी के बाद अनुराधा परिवार के साथ चली जाएगी। वह पहले से जमानत पर है। पुलिस के मुताबिक, अनुराधा तलाकशुदा है। वर्ष 2006 में उनकी मुलाकात शेखावाटी कॉलेज, सीकर के लेक्चरार फेलिक्स दीपक मिंज से हुई थी।























