
देश में ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ के नियम लागू
मेरठ, मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन अलर्ट
संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलट्री फोर्स को तैनात
चंडीगढ़, 12 मार्च (विश्ववार्ता) सीएए की नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यूपी के बिजनौर जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुस्लिम मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस फोर्स द्वारा द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। जिले में हर जगह पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। देश में ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ (सीएए) के नियम लागू हो गए हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार शाम को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
मुजफ्फरनगर शहर में जगह-जगह पुलिसबल तैनात रहा। मीनाक्षी चौक से शहर के खालापार और शामली रोड पर सबसे ज्यादा कड़े इंतजाम रहे। माहौल शांतिपूर्ण है। वाहनों की चेकिंग की गई। जिले में पुलिस फोर्स की सतर्कता बढ़ गई है और हर क्षेत्र में अलर्ट किया गया है। जिले में आजाद चौक, नंदू प्रसाद मोहल्ला, कैराना, थानाभवन में फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग भी की





















