
पंचकूला में DCP के पद पर रहे इस IPS ने चंडीगढ़ SSP ट्रैफिक का संभाला पदभार
चंडीगढ़, 11 मार्च (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि पंचकूला में डीसीपी के पद पर रहे हरियाणा कॉडर से 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी सुमेर प्रताप सिंह उन्होंने वहां पर कई आपराधिक मामलों को सुलझाते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। सुमेर प्रताप सिंह सोमवार को चंडीगढ़ एसएसपी ट्रैफिक का पद संभाल लिया है।
मनीषा चौधरी के जाने से खाली था पद
चंडीगढ़ एसएसपी ट्रैफिक पद पर पहले हरियाणा कैडर की आईपीएस मनीषा चौधरी तैनात थीं। लेकिन वह अपना कार्यकाल पूरा करते हुए पिछले साल नवम्बर में रिलीव हो गईं और वापस अपने कैडर लौट गईं। जिसके बाद से चंडीगढ़ में स्स्क्क ट्रैफिक पद खाली हो गया था। वहीं पद खाली होने के बाद प्रशासन ने चंडीगढ़ पुलिस एसएसएसपी कंवरदीप कौर को स्स्क्क ट्रैफिक की अतिरिक्त जि़म्मेदारी सौंपी थी।
आईपीएस सुमेर प्रताप सिंह ने हरियाणा में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दी है। सुमेर सिंह हरियाणा गवर्नर के दो बार ्रष्ठष्ट रह चुके हैं। वहीं सुमेर प्रताप सिंह की एएसपी के तौर पर पहली तैनाती 2014 में पंचकूला में हुई थी। इसके अलावा वह एसपी यमुनानगर, एसपी कैथल, एसपी भिवानी, एसपी टेलिकोम, एसपी लॉ एंड ऑर्डर रहे। सुमेर सिंह एसपी सिक्युरिटी सीआईडी भी तैनात रहे।























