
बडी खबर : चंडीगढ़ नगर निगम की जनरल सदन की बैठक शुरू
सदन मे हंगामा शुरू, सांसद किरण खेर सदन से गई
चंडीगढ़, 11 मार्च (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि चंडीगढ़ नगर निगम की जनरल सदन की बैठक शुरू हो गई है। चंडीगढ़ नगर निगम में आज फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी के 5 मेंबरों का चुनाव हो रहा है। इसके लिए निगम हाउस की मीटिंग हो रही है। इसके अलावा मीटिंग में 3 मुद्दों पर भी चर्चा होगी। वहीं 3 और कमेटियां बनाई जानी हैं। अगर सहमति न बनी तो इनके लिए चुनाव होगा।
वही सूत्रो से पता चला है कि बैठक में फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) का चुनाव है। इससे पहले ही हंगामे के कारण सांसद किरण खेर सदन से चली गईं। सदन में अपनी आवाज को कैमरे में क्लियर रिकॉर्ड करने के लिए पार्षद माइक के पास मुंह ले जाकर बोल रहे हैं, ताकि जब कभी वीडियो के रिकॉर्ड की जरूरत पड़े तो पार्षद की आवाज एकदम क्लियर सुनाई दे।
मेयर ने संयुक्त आयुक्त-1 गुरिंदर सिंह सोढी को चुनाव कराने के लिए अधिकृत किया है। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भी वोटों की गिनती सोढ़ी ने ही की थी। इसके अलावा चुनाव को संपन्न कराने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के सुपरिंटेंडेंट सुनील कुमार और सीनियर असिस्टेंट दिनेश कुमार भी मौजूद है। पार्षद नेहा और पूनम की घर वापसी से गठबंधन का पलड़ा भारी है। अगर चुनाव भी होते हैं तो भाजपा का एक पार्षद चुनाव हार सकता है।























