
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के 10 न्यायाधीशों को किया गया प्रमोट
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
चंडीगढ़, 11 मार्च (विश्ववार्ता) भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आदेशों पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 10 न्यायाधीशों को पदोन्नत किया गया है। पूरे देश से 13 न्यायाधीशों को पदोन्नती मिली है, जिनमें 10 पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, दो आंध्र-प्रदेश हाईकोर्ट और एक मध्य प्रदेश से हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उनकी पदोन्नति की घोषणा की।
आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट न्यायाधीश का मूल हाई कोर्ट था। न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए जाने से पहले अतिरिक्त न्यायाधीशों को आमतौर पर दो साल के लिए नियुक्त किया जाता है।























