
बजरंग पूनिया, रवि दहिया चयन ट्रायल में हारे, पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन दौड़ से बाहर
रूस में ट्रेनिंग कर रहे थे बजरंग
चंडीगढ़, 11 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा के ओलंपिक क्वालीफायर के ट्रायल में बजरंग पूनिया हार गए हैं। पहलवान रोहित ने उनको हराया है। रवि दहिया भी मैच हार गए हैं। ओलंपिक क्वालीफायर व एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल सोनीपत में हो रहे हैं। तदर्थ समिति ने साई केंद्र में ट्रायल लिए हैं
तोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाले बजरंग पूनिया और रवि दहिया आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए चयन ट्रायल में अपने-अपने मुकाबले हारने के बाद पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो गए। बजरंग पूनिया डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध का एक प्रमुख चेहरा थे। उन्हें पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा सेमीफाइनल में रोहित कुमार से 1-9 से करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले वह रविंदर के खिलाफ मुश्किल से जीत दर्ज करने में कामयाब हुए थे। अगर रविंदर ने मुकाबले में चेतावनी से अंक नहीं गंवाया होता तो पूनिया पहले ही मुकाबले में बाहर हो गये होते।
बजरंग पूनिया ने बाहर होने के बाद गुस्से में भारतीय खेल प्राधिकरण (स््रढ्ढ) केंद्र से निकल गए। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (हृ्रष्ठ्र) के अधिकारियों ने पूनिया से डोप टेस्ट के लिए नमूना लेने की कोशिश की लेकिन वह तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले के लिए भी नहीं रुके। पूनिया ने ट्रायल की तैयारी के लिए रूस में ट्रेनिंग लिया था। पूनिया ने हालांकि दिल्ली उच्च न्यायालय में यह कहते हुए मुकदमा जीत लिया कि निलंबित भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पास ट्रायल आयोजित करने का कोई अधिकार नहीं है।





















