
शंभू-खनौरी बॉर्डर पर आज किसानों का 27 वां दिन
किसानों का धरना खत्म होते ही लोगों की आई जान मे जान, रवाना हुई टे्रने
चंडीगढ़, 11 मार्च (विश्ववार्ता) किसानों और केंद्र सरकार के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद सहमति नहीं बन रही है किसानों द्वारा कल देश भर में ट्रेनों रोकी गई जिस कारण आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ। किसान आंदोलन-2 का आज 9 मार्च को आज 27वां दिन है। अपनी मांगो किसानों द्वारा रेलों का चक्का जाम किया गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें आज दोपहर 12.30 बजे से लेकर शाम 4.00 बजे के बाद तक कैंट रेलवे स्टेशन पर शताब्दी ट्रेन खड़ी रही। किसानों द्वारा धरना खत्म होने बाद तकरीबन 4.13 बजे शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन जालंधर कैंट स्टेशन से रवाना हुई। जबकि इसके एक-दो मिनट बाद ही किसानों द्वारा रोकी गई हमसफर ट्रेन 4.14 बजे कैंट स्टेशन से चली।
गौरतलब है कि आज भारी संख्या में किसान रेलवे स्टेशनों पर पर जुटे रहे। किसानों ने जालंधर कैंट, लुधियाना, अमृतसर, फिल्लौर, होशियारपुर, टांडा आदि में रेलवे ट्रैक पर बैठ धरने दिए। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई ट्रेने प्रभावित रही।





















