
दिल्ली सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम मान आज हरियाणा में
चुनावी अभियान का करेंगे आगाज
चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज कुरुक्षेत्र धर्मनगरी पहुंचेंगे, जहां वे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का आगाज करेंगे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। दोनों नेताओं द्वारा इस आगाज के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रचार कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसके तहत इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता मिलकर गांव-गांव में कार्यक्रम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा में दो महीने तक डटेंगे और जनता से वोटों की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को हराने का काम करेगा।
सुशील गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार का शुभारंभ करने आ रहे केजरीवाल व भगवंत मान का होली के बाद कुरुक्षेत्र पार्लियामेंट में बड़ी चुनावी रैली करने की भी योजना है। आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ़ सुशील गुप्ता का कहना है कि पार्टी संयोजक विधिवत रूप से पार्टी के चुनावी कैम्पेन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रचार कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर गांव-गांव में जाकर प्रचार शुरू करेंगे।























