
पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक में नई एक्साइज पॉलिसी को हरी झंडी
1300 नए डॉक्टरों की होगी भर्ती…
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने की प्रेस कॉफ्रेस
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्ववार्ता) चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई हैं। पंजाब कैबिनेट की मीटिंग के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रेस कॉफ्रेस की गई। कैबिनेट द्वारा नई एक्साइज पॉलिसी 2024-25 को मंजूरी दे दी गई है।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीइ ने कहा कि POCSO मामलों को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया गया है। पंजाब में 2 स्पेशल अदालतों का गठन किया गया। इसके तहत तरनतारन और संगरूर में स्पेशल कोर्ट का गठन किया गया है। इससे बच्चों के साथ हुए अपराधों के मामलों में जल्द इंसाफ मिलेगा। इन अदालतों में तैनाती के लिए 20 पदों की रचना की गई है। इसके साथ ही पंजाब की अदालतों में 3,842 पद स्थाई किए गए हैं। इसके चलते अब कर्मचारियों को हर वर्ष एक्सटेंशन नहीं लेनी पड़ेगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि नई एक्साइज पॉलिसी में 10 हजार करोड़ के रैवेन्यू का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि ड्रॉ के जरिए शराब के ठेकों की अलॉटमेंट की जाएगी और कोई भी व्यक्ति लॉटरी डाल सकेगा। इसके साथ ही शराब के रेटों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।























