
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट भी किया फतेह
सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा
रविचंद्रन अश्विन ने 100वें टेस्ट में किया कमाल
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्ववार्ता) भारत ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हारा दिया। इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 से जीत लिया। इस तरह से भारत ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया। पहली पारी में इंग्लैंड 218 और टीम इंडिया 477 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को धर्मशाला टेस्ट में पारी और 64 रनों से हराते हुए इतिहास रच दिया है। विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे बड़े खिलाडिय़ों के बिना मैदान पर उतरी रोहित सेना ने सूरमाओं से भरी इंग्लिश टीम को बुरी तरह से हराया। पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारत ने बैजबॉल की बैंड बजाते हुए लगातार 4 टेस्ट जीते और सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। मैच में भारत ने इंग्लैंड को 218 रनों पर ऑलआउट करने के बाद पहली पारी में रोहित शर्मा और शुभमन के शतक की मदद से 477 रन बनाए थे। जवाब में दूसरी पारी में अश्विन (77/5) ने फाइव विकेट हॉल और जसप्रीत बुमराह (38/2) ने अपनी रफ्तार का भौकाल दिखाते हुए इंग्लैंड को समेट दिया। कुलदीप यादव ने 2 और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।
अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लेकर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच से पहले ही बड़ी जीत की तरफ अग्रसर कर दिया था। पहली पारी में 259 रन से पिछडऩे वाले इंग्लैंड ने लंच तक अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 103 रन बनाए थे और उसे पारी की हार से बचने के लिए अब भी 156 रन की दरकार थी। उसकी पारी 195 रनों पर ढेर हो गई। लंच के बाद जब खेल शुरू हुआ तो अश्विन ने बेन फोक्स के विकेट के साथ 36वां फाइव विकेट हॉल पूरा किया। इसके बाद बुमराह ने एक ही ओवर में 2 विकेट झटकते हुए इंग्लैंड को हार की ओर धकेल दिया। हालांकि, इन सभी के बीच जो रूट ने एक छोर संभाले रखा और हाफ सेंचुरी जड़ी। वह 84 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए।
इंग्लैंड की पहली पारी – इंग्लैंड ने पहली पारी में 57.4 ओवर में अपने 10 विकेट 218 रनों पर खो दिए थे. जैक क्रॉली ही पहली पारी में सिर्फ अर्धशतक लगा पाए थे. उन्होंने 108 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के के साथ 79 रनों की पारी खेली थी. उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज 30 रन तक नहीं बना पाया था. इस पारी में भारत के लिए कुलदीप यादव ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट अपने ना किए थे.
भारत की पहली पारी – भारत ने पहली पारी में 124.1 ओवर में अपने 10 विकेट 477 रनों पर गंवा दिए थे. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 162 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए. शुभमन गिल ने 150 गेंदों में 12 चौके और 5 छक्कों के साथ 110 रन बनाए. यशस्वी जासवाल ने 57, सरफराज खान ने 56 और देवदत्त पडिक्कल ने 65 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने 5 विकेट हासिल किए थे. भारत ने 477 की मदद से इंग्लैंड पर 259 की लीड बनाई थी.
इंग्लैंड की दूसरी पारी – इंग्लैंड भारत की 259 रनों की लीड से पहले ही ऑलआउट हो गया. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 48.1 ओवर में अपने 10 विकेट 195 रनों पर गंवा दिए. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में केवल अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 128 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 84 रन बनाए. इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट हासिल किए. इंग्लैंड के 195 रनों पर ढेर होते ही भारत ने पारी और 64 रनों से मैच जीत लिया.























