
पंजाब मे फिर आई विदेश से दुखदाई खबर सामने
परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्ववार्ता) विदेशो मे पंजाबियो का मौत का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा है अब फिर पंजाबी युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक कनाडा से अपने माता-पिता के साथ रायकोट आने के लिए जहाज में सफर कर रहा था। मृतक युवक सुपिंदर सिंह ग्रेवाल के ताया के बेटे बलराज सिंह के अनुासार सुपिंदर सिंह ग्रेवाल पुत्र मक्खन सिंह ग्रेवाल बीती 6 मार्च को कनाडा के वैंकूवर शहर से रायकोट आने के लिए अपने माता-पिता के साथ जहाज में बैठा था।
इसी दौरान अचानक सुपिंदर को दिल का दौरा पडऩे के कारण उसकी हालत काफी बिगड़ गई और जहाज के स्टाफ द्वारा काफी कोशिशें करने के बाद सुपिंदर को बचाया नहीं जा सका। आपको बता दें कि सुपिंदर की पत्नी और बच्चों का पासपोर्ट रिन्यू नहीं है, इस कारण शव को वापिस कनाडा भेजना पड़ा और माता-पिता को नम आंखों के साथ पंजाब आना पड़ा। मृतक सुपिंदर की उम्र करीब 48 वर्ष थी। 7 घंटों के सफर के बाद जहाज में उसकी तबीयत बिगड़ गई। अब मृतक के माता-पिता 11 मार्च को वापिस कनाडा जाएंगे और मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।





















