
लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली सीएम केजरीवाल ने लाँच किया आप पार्टी का कैंपेन
आपने एक छोटे से आदमी को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी दी है: केजरीवाल
पंजाब सीएम मान ने गिनाई पार्टी की तरक्की
केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का कैंपेन लॉन्च कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए कैंपेन लॉन्च किया। संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल कैंपन की पंचलाइन दी है। इस मौके पर दिल्ली से लोकसभा चुनाव में उतरें चारों उम्मीदवार भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई दिए। सीएम केजरीवाल ने मुफ्त बिजली, शिक्षा, इलाज को लेकर जहां 12 साल में पार्टी की तरक्की गिनाई, वहीं केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला।
लोकसभा चुनाव के लिए आप का नारा है- संसद में भी केजरीवाल, तब दिल्ली होगी और खुशहाल। इसके साथ ही आप ने चार उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है। आप ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। मंच पर केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और चारों प्रत्याशी मौजूद रहे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आज आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली की लोकसभा कैंपेन की शुरुआत की जा रही है. उन्होनें बताया कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने 12 साल पहले राम लीला मैदान में शुरुआत की थी. 10 सालों में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई. दो राज्यों में हमारी सरकार है. साथ ही राज्यसभा में 10 सांसद हैं,वहीं एक लोकसभा में भी है और मध्यप्रदेश में मेयर है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “आपने एक छोटे से आदमी को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमने कभी अपने आप को सीएम नहीं समझा। मैं भी पूरी कोशिश करता हूं दिल्ली वालों की सेवा करने की। दिल्ली के सभी परिवार की कैसे मदद करूं यही सोचता रहता हूं। केजरीवाल ने कहा कि जैसी शिक्षा मेरे बच्चों को मिली है, वैसी ही शिक्षा दिल्ली के सभी बच्चों को देना चाहता हूं। लेकिन जब भी अच्छा काम करता हूं ये बीजेपी वाले और रुत्र रोकते हैं।























