
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्ववार्ता)हरियाणा में देर रात ग्रुप-डी भर्ती की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के मुताबिक (HSSC) 10997 कैंडिडेट्स सिलेक्ट किए गए हैं।प्रथम चरण में बिना आर्थिक, सामाजिक अंक जोड़े मेरिट वाले अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा। सरकार चयनित कैंडिडेट्स को 2 दिन में नौकरी जॉइन करवाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी
ग्रुप डी भर्ती को लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के महानिदेशक ने सभी आईटीआई प्राचार्य को पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि तय समय में ग्रुप डी की भर्ती करने के सरकार के निर्देशों को देखते हुए आईटीआई को खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी मौजूद रहने के लिए कहा है। अन्य विभागों में भी इसी प्रकार की तैयारी की जा रही है, ताकि कर्मचारियों की नियुक्ति में देरी न हो।





















