
पंजाब सीएम मान ने आज युवाओं को देगे बडा तोहफा
टवीट कर कही यह बात
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर में युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। वे आज 2487 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देंगे।
इस बारे में ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है। आज फिर मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगरूर में आयोजित एक समारोह में विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 2487 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देने जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी सरकार के दौरान दी गई सरकारी नौकरियों का आंकड़ा 42,924 तक पहुंच जाएगा, यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੇਣਾ ਸਾਡੀ ਤਰਜੀਹ ਹੈ…ਅੱਜ ਫ਼ਿਰ ਮਿਸ਼ਨ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਤਹਿਤ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ…ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ 'ਚ ਨਵ-ਨਿਯੁਕਤ 2487 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਰੱਖੇ ਗਏ ਸਮਾਗਮ 'ਚ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਦੇਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ…
ਅੱਜ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਦੌਰਾਨ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀਆਂ… pic.twitter.com/Sqol9iaima
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 7, 2024























