
पंजाब विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन कांग्रेस के कुल इतने विधायक हुए निलंबित
स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कार्यवाही मे बाधा डालने के चलते किया संस्पेड
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा सत्र के आज चौथे दिन बीते दिन सदन में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किये गये बजट चर्चा हुई वही इसी दौरान पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कार्यवाही मे बाधा डालने के चलते कांग्रेस के 9 विधायकों को निलंबित कर दिया है।
विधानसभा में आज एक बार फिर से काग्रेस द्वारा हंगामा हुआ। पंजाब विधानसभा में हंगामे के चलते स्पीकर ने प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग के अलावा 9 कांग्रेस विधायकों को आज की कार्यवाही से निष्कासित कर दिया। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शलों को बुलाया और मार्शलों ने कांग्रेस विधायकों की सदन से बाहर निकाल दिया। बता दें कि संदीप जाखड़ को छोड़कर सभी विधायकों पर कार्रवाई की गई। की इस मामले को लेकर कांग्रेस के राजा वाडिंग ने कहा कि पंजाब विधानसभा सत्र के बजट के दौरान हमें बिना किसी कारण के निष्कासित कर दिया गया।
सत्र के चौथे दिन पंजाब विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मिड-डे-मील वर्करों के मान भत्ता और तनख्वाह का मुद्दा उठाया गया। इसका जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि मिड-डे-मील वर्करों का मान भत्ता और तनख्वाह बढ़ाने संबंधी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र सरकार के आगे यह मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने बताया कि कुक-कम-हेल्पर की नियुक्ति स्कूल प्रबंधकों द्वारा मान भत्ते के पार्ट टाइम के रूप में की जाती है। उन्होंने मान-भत्ता और पी.एम. पोषण स्कीम की हिदायतों के अनुसार केंद्र के दिशा-निर्देश के अनुसार तनख्वाह दी जाती है और राज्य सरकार भी इसमें अपना हिस्सा डालती है।
विधायक दिनेश कुमार चड्ढा द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से पूछा गया कि पिछले 10 वर्षों में अलग-अलग स्कीमों में पूरे पंजाब और रोपड़ हलके के गांवों में कितनी सोलर लाइटें लगाई गईं और इनमें से कितनी सोलर लाइटें मौजूदा समय में चल रही हैं और कितनी खराब हैं। भविष्य में सोलर लाइटों को लंबे समय से चलते रखने के लिए क्या योजना है?
इस पर लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान 82349 सोलर लाइटें लगाई गई हैं, जिनमें से रोपड़ में पिछले 10 वर्षों के दौरान 3,333 सोलर लाइटें लगाई गई हैं, जिनमें से 1165 लाइटें चल रही हैं और 2168 सोलर लाइटें खराब पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि खराब लाइटों को ठीक करने और संभाल की जिम्मेदारी गांव की पंचायतों की है और पंचायतों के पास जो फंड पड़े हैं, उनमें से ही इन लाईटों को ठीक करवाया जाए।























