प्रधानमंत्री मोदी ने किया देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो का उद्घाटन
किसी भी बड़ी नदी के नीचे देश की पहली परिवहन सुरंग
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कई मेट्रो परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें कोलकाता में पानी के अंदर देश की पहली मेट्रो लाइन भी शामिल है। इस दौरान कोलकाता मेट्रो के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर में 4,965 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड का उद्घाटन भी किया गया। यह किसी भी बड़ी नदी के नीचे देश की पहली परिवहन सुरंग है।
कोलकाता मेट्रो के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर में 4,965 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड का PM मोदी ने उद्घाटन किया जो किसी भी बड़ी नदी के नीचे देश की पहली परिवहन सुरंग है। इस खंड में बना हावड़ा मेट्रो स्टेशन, देश का सबसे गहराई में स्थित स्टेशन भी होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूल के छात्रों के साथ एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान तक मेट्रो की यात्रा की। अधिकारियों ने कहा कि सुरंग का नदी के भीतर का हिस्सा 520 मीटर लंबा है और ट्रेन को इसे पार करने में लगभग 45 सेकंड का वक्त लगेगा।