
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन
हंगामेदार रहने के आसार, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे वित्त मंत्री चीमा
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा के बजट सेशन का आज चौथा दिन है। इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की तरफ से पेश किए बजट पर बहस होगी। यह सेशन पूरी तरह से हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्षी दल सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेंगे। हालांकि, इस बार पंजाब सीएम भगवंत मान व अन्य मंत्री भी आक्रामक मूड में हैं। वहीं, वित्त मंत्री पहले कह चुके हैं कि वह बजट से जुड़े विपक्ष के हर सवाल का जवाब देंगे।























