
साल 2024-25 के लिए पंजाब बजट 2 लाख 4 हजार 918 करोड़
पंजाब में पहली बार बजट 2 लाख करोड़ से ज्यादा
फुलकारी से बना है बजट का कवर
चंडीगढ़, 5 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी सरकार ने बजट पेश कर दिया है। साल 2024-25 के लिए यह बजट 2 लाख 4 हजार 918 करोड़ का है। पंजाब में पहली बार बजट 2 लाख करोड़ से ज्यादा हुआ है। बजट भाषण के शुरूआत में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पिछले 2 साल में 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी गई। उन्होंने खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ का बजट रखा। राज्य के तहत सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। रंगले पंजाब के बजट का कवर दिड़बा निर्वाचन क्षेत्र की लड़कियों द्वारा हाथ से बनाई गई फुलकारी से बनाया गया है
वित्त मंत्री का दावा है कि पंजाब सरकार इस राजस्व का प्रयोग महत्वपूर्ण जन सेवाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और समाज कल्याण संबंधी कार्यक्रमों में किया जाएगा, ताकि पंजाब के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया जा सके।























