
16वीं पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में दूसरे दिन सीएम मान ने विपक्ष को जमकर विपक्ष पर साधा निशाना
पंजाब विधानसभा में जोरदार हंगामा
भाजपा ने किया विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्ववार्ता) 16वीं पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही जबरदस्त हंगामा हो गया। सदन में सीएम भगवंत मान ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि आज मैं सच बोलूंगा तो विपक्ष बाहर चला जाएगा।
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब विधानसभा में कहा कि विपक्षी सरकारों के कारण वह मटेरियल बन गये हैं। उनके पिता इनके पिता की तरह सोने के बिस्कुट की तस्करी नहीं करते थे। वह इसलिए मटेरियल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मेहनती हैं, वह कामगार हैं, वह श्रमिक हैं इसलिए इन्हें मटेरियल लगता है। उन्होंने तंज कसते कहा कि अगर विरोधी सवा-सवा पांच लाख शॉल लेकर आते हैं तो फिर उन्हें तो हम मटेरियल ही लगेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रताप सिंह बाजवा के बीच तीखी नोकझोंक हुई वहीं कांग्रेस व आप विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत भी आ गई। इसके बाद आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। सदन दोबारा शुरू होते ही सीएम भगवंत मान दोबारा बोलने के लिए उठे और कांग्रेस पर निशाना साधा।
सी.एम. माने कहा कि वे कोई मटेरियल नहीं है। उनके वित्त मंत्री एक मान्यता प्राप्त वकील हैं, कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर एक मान्यता प्राप्त आंखों की डॉक्टर हैं. उनके पास डॉ. चरणजीत चन्नी एक नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। इसलिए वे मटेरियल नहीं बल्कि बहुत बुद्धिमान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारें आती हैं और सरकारी संस्थानों को बेचती देती हैं लेकिन पहली बार उन्होंने उलटी गंगा बहाई है और उन्होंने 540 मेगावाट का थर्मल प्लांट खरीदा है।्र
सीएम के संबोधन के दौरान कांग्रेस की तरफ से लगातार मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। वहीं भाजपा ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।























