
हरियाणा में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां से सरपंच एसोसिएशन के प्रधान की हत्या
इलाके मे मचा हडकंप, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा मे इस समय कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है हर दिन बदमाशो के हौंसले बुंलद हो रहे है। इसी बीच हरियाणा के हिसार जिले के गांव कंवारी के सरपंच व सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान संजय दूहन की देर रात को छह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर गोली मारने के बाद कार में सवार होकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार हांसी के गांव कंवारी के सरपंच संजय दूहन रविवार को अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर नारनौंद के गांव भैणी अमीरपुर में शादी समारोह में शिरकत करने गए थे।
वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तथा हांसी विधायक विनोद भ्याणा निजी अस्पताल पहुंचे। शव को नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस की एक टीम ने मौके का मुआयना किया है।
हांसी एसपी ने इस मामले की जांच और हमलावरों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है। वारदात का कारण चुनाव को लेकर चल रही रंजिश बताया जा रहा है।
गंभीर रूप से घायल सरपंच संजय दूहन को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरपंच के शरीर पर छह गोलियों के निशान मिले हैं। जिसमें पांच गोलियां पेट में ही लगी हैं।
हांसी पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही हैं। हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि तीन टीमों का गठन किया गया है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।





















