
पंजाब में आज भी मौसम मे रही ठंडक
मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिनों को लेकर जारी किया अलर्ट
चंडीगढ़, 3 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब में बीते दिन भारी बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि के कारण मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के मौसम की भविष्यवाणी की है। विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा और ओलावृष्टि की भी आशंका है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की संभावना जताई है।
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब में बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि बीते दिन प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश और तूफान के साथ मालवा इलाके में चक्रवात ने भारी तबाही मचाई। बठिंडा जिले के भक्त भाई इलाके में तूफान ने कहर बरपाते हुए पेट्रोल पंप को पूरी तरह से तबाह कर दिया।
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रि य होने से जिला जालंधर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश के साथ ओले भी गिरे। बेमौसमी बरसात व आंधी एवं ओलावृष्टि होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचनी शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 1-2 दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है लेकिन अगर बारिश और तेज हवाएं लगातार जारी रहीं तो गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। इसके साथ ही पैदावार पर काफी भारी असर देखने को मिलेगा।





















