
पंजाब पुलिस ने तुंरत प्रभाव से 12 डीएसपी को किया इधर से उधर
चंडीगढ़, 3 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार ने देर रात तुंरत प्रभाव से आदेश जारी कर 12 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है ं। इस संबंध में शनिवार देर रात डीजीपी ऑफिस से लिस्ट जारी की गई। बता दें कि बीते दिन 100 से ज्यादा इंस्पेक्टरों को डीएसपी प्रमोट किया गया था। जिसके बाद डीएसपी के तबादलों का दौर शुरू हो गया। पुलिस की एंटायर कमेटी की सहमति के बाद उक्त 12 डीएसपी बदले गए हैं। सभी अधिकारी आज अपनी अपनी नई पोस्टिंग पर चार्ज संभालेंगे।






















