
महिला प्रीमियर लीग : मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दी जोरदार पटखनी
चंडीगढ़, 3 मार्च (विश्ववार्ता) महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में बैंगलुरु में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने 132 रनों का लक्ष्य 16वें ओवर में केवल तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। एमेलिया केर ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर 131 रन बनाए थे। टीम के लिए एलिसी पैरी ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली थी। प्रतियोगिता में आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला डेल्ही कैपिटल्स से होगा। यह मैच बैंगलुरु में ही शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
महिला प्रीमियर लीग के नौवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में हरनप्रीत कौर खेलती नजर नहीं आएगी। उनकी जगह नैट सिवर ब्रंट टीम की कमान संभालेंगी। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
कप्तान हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को सात विकेट से हरा दिया। अमेलिया कर की तूफानी पारी के दम पर एमआई ने मंधाना की टीम को 29 गेंदों के शेष रहते हरा दिया। आरसीबी के खिलाफ मुंबई की ये इस सीजन में पहली जीत है। इससे पहले पिछले सीजन में मुंबई ने आरसीबी को दो बार हराया था। वहीं, आरसीबी की इस सीजन में ये दूसरी हार है।
महिला प्रीमियर लीग के नौवें मुकाबले में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में छह विकेट खोकर 131 रन बनाए। इस दौरान एलिस पैरी और जॉर्जिया वेयरहैम के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। मुंबई के खिलाफ आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं कप्तान स्मृति मंधाना नौ रन बनाकर आउट हो गईं। टीम को दूसरा झटका तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं सब्बिनेनी मेघना के रुप में लगा जो 11 रन बना सकीं। तीसरा टका सोफी डिवाइन के रूप में लगा जो 10 गेंदों में नौ रन बना पाईं। इस मुकाबले में ऋचा घोष ने सात, सोफी मोलिनेक्स ने 12 और जॉर्जिया वेयरहैम ने 27 रन बनाए। एलिस पैरी 38 गेंदों में 44 रन और श्रेयंका पाटिल पांच गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए नैट सिवर ब्रंट और पूजा वस्त्रकार ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, इसी वोंग और साइका इशाक को एक-एक सफलता मिली।





















