
गुरलाल बराड़ हत्याकांड मे अदालत का बडा फैसला
किये चारों आरोपी बरी
चंडीगढ़, 2 मार्च (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में 10 अक्टूबर 2020 को कनाडा में बैठे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई छात्र नेता गुरलाल मर्डर केस के चारों आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया है। इन्हें गवाह और सबूत के अभाव में बरी किया गया है। बरी किए गए आरोपियों में नीरज चस्का, चमकौर सिंह, गुरमीत सिंह गीता और गुरविंदर सिंह शामिल हैं।
पुलिस ने मामले में गुरलाल की महिला मित्र और मौके पर मौजूद विकास तिवारी नाम के शख्स को गवाह बनाया था, लेकिन दोनों ने ही अदालत में जज के सामने कहा कि हत्या उनके सामने नहीं हुई है।
2020 में गुरलाल की हत्या के बाद पंजाब में गैंगवार शुरू हो गई थी। गुरलाल की हत्या का बदला लेने के लिए गोल्डी बराड़ ने फरीदकोट में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह भुल्लर उर्फ पहलवान की हत्या करवाई। इसके कुछ महीने बाद गोल्डी बराड़ व लॉरेंस बिश्नोई के करीबी युवा नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की मोहाली में गोलियां मारकर हत्या कर दी।























