
आप सुप्रीमों व दिल्ली सीएम केजरीवाल आज से पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर
जालंधरवासियों को देगें बडी सौगात
चंडीगढ़, 2 मार्च (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आज से आने वाले हैं। सीएम भगवंत मान भी इनके साथ होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका ये दौरान लोकसभा चुनावों पर केंद्रित रहने वाला है। पंजाब में उद्घाटन करने के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर भी बातचीत करने वाले हैं।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल जालंधर में विकास कार्यों के उद्घाटन करने पहुंचे रहे हैं। इस दौरान वह लोकसभा चुनाव और उम्मीदवारों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि वे 150 मोहल्ला क्लीनिक पंजाब को सौंपेंगे।
वहीं बता दें कि अरविंद केजरीवाल शनिवार को जालंधर पहुंचेंगे। अरविंद केजरीवाल व सी.एम. मान लुधियाना व अमृतसर में होने जा रही मिलनी समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इसी दौरान 3 एमिनेंस स्कूल पंजाब को सौंपेंगे और इनका शुभारंभ करेंगे। जिक्रयोग्य है कि सी.एम. मान ने व्यापारियों से मुलाकात की थी और उनके साथ संवाद किए थे। गत दिनों मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वासियों को बड़ा तोहफा दिया था । मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नकोदर में 283 करोड़ रुपये की विकास प्रोजेक्टों की शुरूआत की थी। इस दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा अस्पताल के उद्घाटन समेत कई अन्य प्रोजेक्टों को हरी झंडी भी दी थी। पंजाब पुलिस के बेड़े में 410 नई हाईटेक गाडिय़ों को शामिल किया गया था।
बतां दे कि लोकसभा चुनावो को लेकर आम चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के. के चयन पर मंथन कर रही हैगठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी को हरियाणा में से कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट मिली है तो वहीं, गुजरात में भरूच और भावनगर लोकसभा सीट आम आदमी पार्टीके हिस्से आई हैं. ्र्रक्क ने बोटाद के विधायक उमेश मकवाना को भावनगर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया है तो डेडियापाडासे विधायक चैत्र बसवा को भरूच लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।





















