
किसान आंदोलन का आज 18वां दिन
सरवन सिंह पंढेर ने देशवासियों से की ये अपील
चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर डटे किसानों के आंदोलन का आज (1 मार्च) 18वां दिन है। शुभकरण सिंह की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक के लिए टाल दिया था, लेकिन 29 फरवरी को भी किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कोई नई घोषणा नहीं की।
इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने शहीद किसान शुभकरण के अंतिम संस्कार के बाद देश वासियों से अंतिम अरदास को लेकर अपील की।
पंढेर ने कहा कि शुभकरण केंद्र सरकार की गोली से शहीद हुआ हैं , आज उसके गांव में अखंड पाठ रखा जाएगा, जो 3 मार्च को अखंड पाठ के बाद श्रद्धांजलि या अंतिम अरदास समागम किया जाएगा। उन्होंने सभी देशवासियों, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, यू.पी. आदि इलाकों से बड़े स्तर पर माता, बहनों, नौजवानों, मजदूरों और किसानों से अंतिम अरदास के मौके पर पहुंचने की अपील की है। एक अन्य बातचीत के दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किसानों के वीजा में कटौती और पासपोर्ट रद्द करने और इंटरनेट बंद करने के फैसले की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई लोकतांत्रिक तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल बनाने से आंदोलन खत्म नहीं होने वाला है।























