हाईकोर्ट पहुंचा अयोग्य घोषित कांग्रेस के बागी विधायकों का मामला
चंडीगढ़, 1 माच्र्र्र (विश्ववार्ता): हिमाचल प्रदेश में दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित छह कांग्रेस विधायकों का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। बर्खास्त विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी है। इनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल के कांग्रेस नेता के बजाय बाहर के कांग्रेसी नेता को प्रत्याशी बनाया है। दूसरे उनके विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की अनदेखी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सदन में वे आए थे, लेकिन सदन में अध्यक्ष ही मौजूद नहीं थे। रजिस्टर में बाकायदा हस्ताक्षर किए गए हैं।
बर्खास्त कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से लिए गए बर्खास्तगी के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। डर कर राजनीति नहीं करते हैं। हाईकोर्ट पर विश्वास है कि फैसला हित में आएगा।