
आज से बदलेगा पंजाब व हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग ने जारी एडवाइजरी
चंडीगढ़, 1 माच्र्र्र (विश्ववार्ता): पंजाब व हरियाणा में मौसम फिर से बदलने लगा है। आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इसका प्रभाव हरियाणा समेत पंजाब-चंडीगढ़ में दिखेगा। इसके असर से शुक्रवार को हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं, अगले ही दिन यानी दो मार्च शनिवार को बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।
तीन मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होगी। उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। दरअसल मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी होगी।
मौसम विभाग ने जारी एडवाइजरी
1.कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें।
2.सिंचाई, उर्वरकों और कीटनाशक का इस्तेमाल स्थगित करें।
3.गरज-चमक, आंधी व ओलावृष्टि के दौरान बाहर जाने से बचें और पेड़ों के नीचे आश्रय न लें।
4.बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाएं।
पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद तीन से चार दिन ठंड रहेगी। मौसम विभाग ने बारिश व ओले के आसार को देखते हुए एक मार्च को यलो और दो मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में अधिकतम तापमान अभी 25 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है।
सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में ज्यादा असर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और गुरुग्राम में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।





















