
पंजाब सीएम मान ने बजट सत्र से पहले अचानक बुलाई प्रैस कॉफ्रैस
प्रैस कॉफ्रैस को कर रहे है संबोधित
चंडीगढ़, 29 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बजट सेशन के शुरू होने से एक दिन पहले अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर बादल परिवार को आडे हाथो लेते हुए एक के बाद लगातार बरसे। उन्होने कहा बादल परिवार ने वादे अनुसार ओबराय सुखविलास का पूरा रिकॉर्ड सामने रख दिया। सीएम भगवंत मान ने आरोप लगाया कि बादल परिवार ने अपने फायदे के लिए पॉलिसियां बदली और इको टूरिज्म पॉलिसी के नाम पर 108 करोड़ रुपया अपना माफ करवा लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बादल परिवार को आडे हाथो लिया।
जानकारी के लिए बतां दे कल से पंजाब का बजट सत्र शुरू हो रहा है। जो 15 मार्च तक चलेगा। इस बीच 5 मार्च को वित्त मंत्री हरपाल चीमा बजट पेश करेंगे। पंजाब में मौजूदा 16वीं विधानसभा का बजट कल सुबह 11 बजे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।
भाषण के बाद दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 2- 3 मार्च (शनिवार, रविवार) को छुट्टी रहेगी। 4 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी। बजट 5 मार्च को पेश किया जाएगा, जिस पर 6 मार्च को बहस होगी। 7-8 मार्च को सरकारी समारोह और अन्य बैठकें होंगी। फिर 9 और 10 मार्च (शनिवार, रविवार) को छुट्टी रहेगी, जिसके बाद बाकी दिनों में अन्य कार्य होंगे और विभिन्न बिल भी पारित किए जाएंगें। 15 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र के दौरान 5 छुट्टियां रहेंगी।























