
✅ तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाली संगत के लिए अच्छी खबर, दोबारा शुरू होंगी फ्लाइट्स
✅ फ्लाइट का रूट पंजाब से दिल्ली और दिल्ली से नांदेड़ साहिब होगा
चंडीगढ़, 29 फरवरी (विश्ववार्ता)तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाली संगत के लिए अच्छी खबर है कि 20 मार्च के बाद उड़ानें शुरू हो जाएंगी,जिससे संगत को काफी फायदा होगा। कोरोना काल के दौरान बंद की गई फ्लाइट्स को दोबारा से शुरू कराने के लिए सिख संगत काफी समय से मांग कर रही थी जिसको एनबीटी भी प्रमुखता से अपने स्पेशल पेज कम्युनिटी कनेक्ट पर उठाता रहा है। फ्लाइट का रूट पंजाब से दिल्ली और दिल्ली से नांदेड़ साहिब होगा। पंजाब से 3.30 घंटे में सफर पूरा होगा। अभी 30 घंटे से जयादा का समय लगता हैं।
सिखों की इस बड़ी मांग को पूरा होते देख विजय सतबीर सिंह ने बताया कि फ्लाइट पंजाब के आदमपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी जो हिंडन एयरपोर्ट (गाजियाबाद) पर लैंड करेगी और वही फ्लाइट सीधा नांदेड़ जाएगी। इस रूट को फाइनल कर दिया गया है। विजय सतबीर सिंह ने फ्लाइट दोबारा शुरू कराने में स्टेट और केंद्र के नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, होम मिनिस्टर अमित शाह और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का धन्यवाद किया है।
आदमपुर से गाजियाबाद और गाजियाबाद से नांदेड़ साहिब होगी। एक बेहतर विमान जिसमें 70 सीटें होंगी और बिजनेस क्लास तक की सारी सुविधाएं होंगी। आने वाले दिनों में होला-मोहल्ला हैं। उस समय जाने वाली संगत के लिए ये एक बेहतर कदम होगा। संगत के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हजूर साहिब की ओर से मुफ्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे सांगत को कोई परेशानी ना हो। इसके लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सिविल एविएशन मिनिस्टर का धन्यवाद करते हैं।























