
पंजाब: भाजपा ने बनाई स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी
कमेटी का चैयरमैन और संयोजक इसे किया गया नियुक्त,इन नेताओं को बडी मिली जिम्मेदारी
चंडीगढ़, 29 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में भाजपा ने अपनी स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का गठन कर दिया है। जिसकी कमान सुनील जाखड़ को सौंपी गर्ई है। इसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर को भी महिला प्रचार कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
सुनील जाखड़ इस कमेटी के चैयरमैन और संयोजक है जबकि राकेश राठौड़, अनिल सरीन और दयाल सोढ़ी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा ने 3 वरिष्ठ नेताओं को मेनिफेस्टो विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसमें सोम प्रकाश, अश्विनी रॉय खन्ना मुख्य भूमिका में होंगे
























