
पंजाब मे एक बार फिर मौसम ले रहा है बडी करवट
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
चंडीगढ़, 29 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, 1 मार्च से मौसम फिर करवट ले रहा है, जिससे राज्य में ठंड बढऩे के आसार है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा यैलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार 1 से 3 मार्च तक राज्य के कई स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जबकि कुछ स्थानों पर बारिश, तूफान और ओले भी पडऩे की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
वहीं जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर 1 से 4 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां हो सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि देश के कुछ राज्यों में घने बादल छाए रहेंगे और दिन में कई जगहों पर हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी।
मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच तीन डिग्री का अंतर हो गया है। इसके साथ ही राज्य में तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान लुधियाना में दर्ज किया गया।























