

इस वक्त की बडी खबर
किसान आंदोलन दौरान शुभकरण की मौत के मामले में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन
पढिये एफआईआर की कॉपी, आज हो सकता है अंतिम संस्कार
जानिये कौन था शुभकरण
चंडीगढ़, 29 फरवरी (विश्ववार्ता) किसानों का अपनी मांगो को लेकर बार्डरों पर आंदोलन का आज 17वां दिन है वही बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब-हरियाणा बार्डर पर बठिंडा के किसान शुभ करण सिंह की मौत के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए पटियाला के पांतड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली है। शुभकरण सिंह की मौत के संबंध में पुलिस स्टेशन पांतड़ा जिला पटियाला में आईपीसी की धारा 302, 114 के तहत 28 फरवरी को एफआईआर नंबर 41 दर्ज की गई है।
बतां दे कि पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच शुभ करण सिंह की मौत हो गई थी। 22 वर्षीय शुभकरण पंजाब के बठिंडा जिले के बल्लो गांव का रहने वाला था, जिसकी खन्नौरी बार्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई दौरान मौत हो गई थी। वहीं शुभकरण की मौत के बाद पंजाब सरकार ने आरोपियों खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की चेतावनी भी दी गई थी। वहीं शुभकरण के परिवार वालों ने पंजाब सरकार के सामने डिमांड रख दी है। उन्होंने कहा कि जब तक मान सरकार शुभकरण के हत्यारों को सजा नहीं देगी तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे। वही बताया जा रहा है कि आज शुभकरण का अंतिम संस्कार हो सकता है।
कौन था शुभकरण सिंह
शुभकरण सिंह की उम्र करीब 22 साल थीं. वह दो बहनों का एकलौता भाई था, जिनके पिता चरणजीत सिंह स्कूल वैन ड्राइवर हैं और मां की पहले ही मौत हो चुकी है. शुभकरण सिंह के पास खुद की साढे 3 एकड़ जमीन है. इसके अलावा उन्होंने कुछ जानवर भी पाले हुए थे. शुभकरण के पीछे अब उसके पिता , दादी और दो बहनें हैं. एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है. जबकि दूसरी छोटी बहन की शादी का जिम्मा शुभकरण पर ही था।
























