
बडी खबर: पंजाब सरकार ने तुंरत प्रभाव से पंचायतों को भंग करने का आदेश किया जारी
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है पंजाब सरकार ने 5 साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी पंचायतों को भंग करने का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेशों में कहा गया है कि नई पंचायतें चुनने तक अधिकारी पंचायतों का कामकाज देखेंगे।
पंजाब सरकार ने 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली पंचायतों को भंग कर दिया है। नई पंचायतें चुनी जाने तक अधिकारी पंचायतों का कामकाज देखेंगे। इससे पहले पंचायत विभाग ने पंचायतों को भंग करने के लिए 10 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी की थी। हालांकि इस फैसले का विरोध हुआ था।
बता दें कि इससे पहले पंचायती विभाग ने ग्राम पंचायतें भंग करने के लिए 10 अगस्त 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके खिलाफ कुछ ग्राम पंचायतों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद पंजाब सरकार को पंचायते भंग किए जाने के फैसले पर यू-टर्न लेना पड़ा था।























