
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान आया सामने
हिमाचल को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है बीजेपी: प्रियंका गांधी
हम बहुमत साबित करेंगे हम जीतेंगे-सीएम सुक्खू
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्ववार्ता) इस्तीफे के खबराें के बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान सामने आया हैं, उन्हाेंने कहा कि , “न तो किसी ने मुझसे इस्तीफा मांगा और न ही मैंने किसी को अपना इस्तीफा सौंपा है। हम बहुमत साबित करेंगे। हम जीतेंगे, हिमाचल की जनता जीतेगी
भाजपा ने मंगलवार, 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की एकमात्र सीट जीत ली। यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका था, जो वर्तमान में राज्य में शासन कर रही है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं और बीजेपी के पास सिर्फ 25 विधायक हैं।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है. हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई. लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है। इस मक़सद के लिए जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है. उन्होंने कहा कि 25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है. इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है. हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है. जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है।





















