
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन, कांग्रेस ने किया वाकआउट
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। प्रश्नकाल से आज के सत्र की कार्यवाही शुरू हुई। राजस्थान को पानी देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने वाकआउट किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश से निर्यात, मैनपावर, निवेश बढ़ाने आदि के लिए टास्क फोर्स का गठन होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव रखने वाले दीपक बावला अध्यक्ष होंगे। हरियाणा सरकार का लक्ष्य 2047 तक सालाना एक मिलियन यूएस डॉलर का निर्यात करना है।
वहीं सीएम ने अपने बजट सत्र में अपने भाषण के दौरान हिसार के चार गांव को बड़ी राहत दी। सीएम ने झिड़ी, पीरांवाली, ढंढूर में 2719 परिवारों को जमीन का मालिकाना हक देने का ऐलान किया।





















