
पंजाब में कांग्रेस किसानों के समर्थन में उतरी, निकालेगी ट्रैक्टर मार्च
वड़िंग बोले- किसानों का समर्थन करना उनकी जिम्मेदारी
राजा वड़िंग ने किसानों की मदद के लिए जारी किया नंबर
चंडीगढ, 27 फरवरी (विश्ववार्ता) किसानी संघर्ष में अपनी जमीन तलाश कर रही कांग्रेस ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में तीन घंटे के लिए ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला किया है। कांग्रेस की तरफ से आज राज्य के विभिन्न जिलों में किसान बचाओ ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा अहम बात यह है कि ट्रैक्टर मार्च निकालने के निर्देश ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से भेजे गए है। कांग्रेस केवल ग्रामीण क्षेत्रों में ही यह मार्च निकालेगी।
कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पहले किसानों की कानूनी मदद के लिए एक नंबर जारी किया। वहीं, बाद में हरियाणा सरकार पर दबाव बनाने के लिए मुख्य सचिव को एक मांग पत्र सौंपा। पटियाला और संगरूर में धरना देने के बाद अब कांग्रेस ने 28 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला किया है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला था।





















